फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदेरे में नहाने गए युवक की मौत

Thu, 16 Feb 2017 07:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ तहसील के दूरस्थ कमसाल गांव में 17 वर्षीय एक युवक की नहाते समय गदेरे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से माता-पिता जहां बेसुध हैं। वहीं, गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन


बीते बुधवार को दोपहर बाद कमसाल गांव निवासी जगदीश लाल का पुत्र संजय अपने छोटे भाई के साथ सौड़ी गदेरे में नहाने गया था। यहां, पानी के भंवर में फंसने से संजय डूबने लगा। इस दौरान उसके छोटे भाई से मोबाइल से घर फोन कर परिजनों को स्थिति से अवगत कराया। वह, स्वयं भी गदेरे में उतरकर अपने भाई को बचाने का प्रयास करने लगा।

जब तक परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचते संजय डूब कर मर चुका था। बमुश्किल से उसके शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद गदेरे के किनारे ही गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई। मृतक राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें