ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को निर्धारित की जाएगी। इसके लिए मंदिर समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पंचकेदारों में शामिल द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद होने की तिथि ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचांग गणना के अनुसार निर्धारित की जाएगी। मंदिर के वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी ने बताया कि सुबह हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में कपाट बंद होने की तिथि घोषित की जाएगी।
वहीं, तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि तुंगनाथ के शीतकारीन गद़दी मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में निर्धारित होगी। मठाधिपति मुकेश मैठाणी की मौजूदगी में मक्कू के हक-हकूकधारी पंच पुजारी सुबह दस बजे पंचांग गणना के बाद कपाट बंद होने की तिथि घोषित करेंगे। संवाद
-
राजेश सेमवाल