फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरूवा गांव पहली बार पहुंची बस, खुशी से झूमे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ ब्लॉक के मद्महेश्वर घाटी का बुरूवा गांव यातायात से जुड़ गया है। जुगासू-बुरूवा मोटर मार्ग पर बस का ट्रायल सफल होने पर ग्रामीणों ने खुशी मनाई और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों व बस के चालक/परिचालक को मालाएं पहनाईं। ग्रामीणों ने जुगासू से बुरूवा तक बस से सफर भी किया। इस मौके पर गांव में मिठाई भी बांटी गई।
विज्ञापन

तीन सौ परिवारों वाले बुरूवा गांव के लिए वर्ष 2018 में जुगासू-बुरूवा तीन किमी लंबा मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ था। पीएमजीएसवाई ने मार्ग का निर्माण व डामरीकरण पूरा करने के बाद बुधवार को बस का ट्रायल किया गया, जो पूरी तरह से सफल रहा। ट्रायल के दौरान पीएमजीएसवाई के ईई केएस सजवाण, एई गोपाल सिंह चौहान, अपर कनिष्ठ सहायक हरेंद्र सिंह राणा, ग्राम प्रधान सरोज देवी, क्षेपं सदस्य राम किशन, सामाजिक कार्यकर्ता मदन भट्ट, राजेंद्र सिंह समेत अन्य लोग जुगासू से बस में बुरूवा तक पहुंचे। गांव में बस पहुंचते ही ग्रामीण खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें