कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को ग्राम पंचायत से प्रतिमाह 2500 रुपये देने के आदेश को वापस लेने समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने ब्लॉक कार्यालय में प्रदर्शन कर तालाबंदी की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी के माध्यम से इस संबंध में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन भी भेजा गया है। ग्राम प्रधानों ने कार्यालय परिसर में धरना भी दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुभाष रावत, महामंत्री विजयपाल सिंह नेगी, योगेंद्र सिंह नेगी, हर्षवर्द्धन सेमवाल, कुंती देवी, मनोरमा देवी, मंजू शुक्ला, अरविंद रावत मौजूद थे।