मार्च माह से वेतन नहीं मिलने से गुस्साए स्वजल परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार सातवें दिन भी जारी रहा।
बुधवार को विकास भवन में कार्य बहिष्कार पर बैठे स्वजल परियोजना के कर्मचारियों ने कहा कि वे मार्च माह से वेतन के अभाव में आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। आंदोलनरत कर्मचारी पवींद्र नौटियाल, जगदीश शर्मा, हेमा भंडारी, मनवर रावत, अनूप नेगी, सुनील भंडारी, जगदंबा कुमार, प्रकाश चंद्र, सनोद कुमार, दिंगबर रौथाण का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी तरफ कर्मियों के कार्य बहिष्कार से परियोजना से जुड़े कार्यों पर भी व्यापक असर पड़ रहा है। ब्यूरो