फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के बांगर पट्टी के ग्राम पंचायत बधाणी निवासी करण सिंह ने अपनी नव विवाहिता बेटी के ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में उप जिलाधिकारी को तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी उमा का विवाह पालाकुराली गांव निवासी अनुज सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के साथ हुआ था, लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। बताया कि उनकी बेटी ने उन्हें फोन पर ससुराल वालों द्वारा दो लाख रुपये दहेज मांग जाने की बात बताई थी, लेकिन तब मैंने आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर कुछ समय बाद व्यवस्था कर धनराशि देने की बात कही थी। लेकिन बीते 27 सितंबर को बेटी की मौत की खबर मिली। उन्होंने बेटी के पति अनुज सिंह उसके पिता रघुवीर सिंह और माता बुद्धा देवी पर उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई हैं। इधर, एसडीएम एनएस नगन्याल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। साथ ही राजस्व उप निरीक्षक बुढ़ना को जांच सौंपी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें