फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिपीठ कालीमठ में विशेष अनुष्ठान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र की षष्ठी को मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। मौके पर भक्तों ने देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ देवी को भेंट अर्पित की। उधर, कालीमठ घाटी में शक्तिपीठ में आराध्य महाकाली की चार दिवसीय विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को संगम स्थित चामुंडा देवी मंदिर, मठियाणाखाल, मां ललिता माई त्रिपुरा सुंदरी, हरियाली देवी जसोली, कालिंका देवी नवासू, दुर्गा मंदिर फेगू आदि मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ रही। उधर, कालीमठ घाटी में शक्तिपीठ अराध्य महाकाली की विशेष पूजा-अर्चना हो रही है। मंदिर के मठाधिपति अव्वल सिंह राणा, पुजारी आचार्य सुरेशानंद गौड़, परमानंद गौड़ व प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि सोमवार को गज पूजा, षष्ठी पूजन के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया है। मध्य रात्रि के बाद कालरात्रि पूजन शुरू होगा। मंगलवार को रात्रि 9 से 10 बजे तक महाकाली की कुंडी प्रक्षालन होगा। इसके बाद विशेष पूजा के बाद भगवती का डोली दर्शन किया जाएगा। 13 सितंबर को महाष्टमी पूजन, 14 को महानवमी पूजन होगा। इस दौरान मेले का आयोजन भी किया जाएगा। 15 सितंबर को विजयदशमी पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ नवरात्र विसर्जन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें