फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: एसपी ने पैदल भ्रमण कर लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

Sun, 14 Sep 2025 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की द्वितीय चरण की यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने केदारनाथ तक पैदल भ्रमण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा शुरू होने से लेकर कपाट बंद होने की अवधि तक पुलिस स्तर पर की जानी वाली सुरक्षा व अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस अधीक्षक ने गौरीकुंड से केदारनाथ तक यात्रा मार्ग का पैदल भ्रमण कर सोनप्रयाग, गौरीकुंड, जंगलचट्टी, भीमबली, लिंचोली व केदारनाथ समेत अन्य यात्रा पड़ावों पर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए द्वितीय चरण की यात्रा शुरू हो गई है। यात्रा अब लगभग 35 से 40 दिनों की ही शेष रह गई है। वर्तमान में पैदल मार्ग की स्थिति सही है। रोज अत्यधिक संख्या में यात्री धाम पहुंच रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग भी की गई है। जवाड़ी बाईपास क्षेत्र, अगस्त्यमुनि, बांसवाड़ा, काकड़ागाड़ सहित रामपुर क्षेत्र में मार्ग दुरुस्त कराने के प्रयास जारी हैं। इस मौके पर केदारनाथ में निरीक्षक यात्रा राजीव चौहान, निरीक्षक प्रदीप नेगी, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, चौकी प्रभारी लिंचोली मुकेश डिमरी, भीमबली व जंगलचट्टी में अपर उपनिरीक्षक महेंद्र नेगी, चौकी प्रभारी गौरीकुंड सूरज कंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें