केदारनाथ में बर्फबारी के बीच मंदिर का भव्य नजारा।
- फोटो : RUDRAPRYAG
केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चंद्रशिला समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य भी चार दिन से ठप पड़े हैं। साथ ही तापमान गिरने से केदारपुरी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, निचले इलाकों में दिनभर रुक-रुककर तेज बारिश होती रही, जिससे जनजवीन प्रभावित रहा।
केदारनाथ में लगभग एक फीट बर्फ जम गई है जबकि इससे पहले तीन दिनों में हुई बर्फबारी से धाम में डेढ़ फीट तक बर्फ जमा हो रखी है। खराब मौसम के कारण केदारनाथ में सभी पुनर्निर्माण कार्य ठप हो गए हैं। वहीं, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, चंद्रशिला व हरियाली डांडा में भी बर्फबारी हुई। दूसरी तरफ जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि, जखोली में तेज बारिश हुई।