फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की सड़कें बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में मोटर मार्गों की हालत बदहाल बनी हुई है। उखड़े डामर के कारण जगह-जगह बने गड्ढों में बरसाती पानी जमा हो रखा है, जिससे पैदल आवाजाही भी मुश्किल हो रखी है। पिछले लंबे समय से मुख्यालय में संपर्क मोटर मार्ग बदहाल बने हुए हैं। वहीं, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बेलणी में बरसाती पानी जमा हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। बावजूद कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा सड़कों का सुधारीकरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यालय में नये बस अड्डे को जोड़ने वाला मार्ग दो तरफा खस्ताहाल बना हुआ है। डाट पुलिया की तरफ मार्ग पर लंबे समय से गड्ढे पड़े हुए हैं, जो घरों से निकलने वाले पानी से लबालब भरे रहते हैं। ऐसे में यहां वाहनों का संचालन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल होता है। पुनाड़ गदेरा में पुलिया के पास भी सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है। इसके अलावा धनपुर पट्टी के बर्सू, बौंठा, तूना आदि गांवों के साथ ही नगर के हितडांग, डांगसेरा, बिलोटा को जोड़ने वाला रुद्रप्रयाग-तूना-बौंठा मोटर मार्ग भी दुर्घटना को न्योता दे रहा है। नया बस अड्डा से बिलोटा तक मार्ग पर जगह-जगह पड़े गड्ढे व नहर व घरों के पानी बहने से लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल, कमल सिंह रावत, मोनी बिष्ट, प्रकाश रावत, सीएन सेमवाल, हरि सिंह बिष्ट आदि का कहना है कि लंबे समय से प्रशासन व कार्यदायी संस्थाओं को सड़क की बदहाली के बारे में अवगत कराने पर भी मार्गों का सुधारीकरण नहीं हो रहा है। इधर, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता विजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि तूना-बौंठा मोटर मार्ग जल्द सुधारीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें