दिनेशपुर में युवा व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
शुभेंदु राय बने युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष
दिनेशपुर। देवभूमि व्यापार मंडल समिति की बैठक में युवा व्यापार मंडल समिति की नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से शुभेंदु राय अध्यक्ष व शुभम चावला महासचिव चुने गए।
सोमवार को एमएसके एकेडमी में संगठन के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष वेद ठुकराल, जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह व रुद्रपुर इकाई के अध्यक्ष विकास शर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में पीयूष मंडल, अरुण छाबड़ा, विश्वजीत चटर्जी, आलोक डे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित गुप्ता, सुखदेव हालदार, सुनील बंसल, आकाश कालड़ा उपसचिव, सचिन बटला कोषाध्यक्ष ,प्रिंस बटला मीडिया प्रभारी व पारस चावला को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही देवभूमि व्यापार मंडल समिति नगर इकाई के रिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी योगेश मिगलानी को सौंपी गई। जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। बैठक की अध्यक्षता देवभूमि व्यापार मंडल समिति के नगर अध्यक्ष राजेश नारंग और संचालन महामंत्री प्रसनजीत शाह ने किया। संवाद
फोटो 13आरडीपी 09पी: दिनेशपुर में युवा व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदभाधिकारी