उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश पर जिला एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के पंजीकरण की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। साथ ही आगामी घरेलू सीजन के लिए होने वाले ट्रायल की तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी व सचिव अरुण तिवारी ने बताया कि सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों के पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक खिलाड़ी पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज व शुल्क के साथ पहुंच सकते हैं। बताया कि आगामी घरेलू सीजन के लिए ट्रायल की तैयारियां की जा रही हैं। प्रत्येक जोन से चयनित खिलाड़ियों को जल्द ही अंतिम ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा। इस मौके पर त्रिभुवन बिष्ट, सुरेंद्र राणा, गणेश वर्मा, हरीश गुसाई आदि मौजूद थे। संवाद