फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त रास्ते को श्रमदान कर आवाजाही के लिए खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्छणस्यूं पट्टी के नरकोटा गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान कर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग की मरम्मत व मलबे साफ-सफाई कर आवाजाही के लिए खोल दिया है। तीन दिनों तक गांव के युवाओं व अन्य लोगों ने अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त रास्ते की मरम्मत कर उसमें जमा मलबे की साफ-सफाई की। इस दौरान कोरोन संक्रमण से बचाव का पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

दो सप्ताह पूर्व भारी बारिश व अतिवृष्टि से नरकोटा गांव का मुख्य पैदल मार्ग सैंण तोक सहित अलग-अलग स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसे में सैंण तोक तक ग्रामीणों के दुपहिया वाहन भी नहीं जा पा रहे थे। अतिवृष्टि से हुए नुकसान का निरीक्षण के लिए पहुंचे डीएम के सामने भी ग्रामीणों ने गांव के मुख्य संपर्क मार्ग को खोलने की मांग रखी थी। तब प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्ग खोलने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं ही श्रमदान कर क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग को दुरुस्त करने का निर्णय लिया। तीन दिनों तक सुबह और शाम को दो चरणों में कार्य करते हुए क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत करते हुए मलबा की सफाई कर उचित निस्तारण किया गया। इस कार्य में पूर्व प्रधान भगवती प्रसाद सिलोड़ी, संदीप भट्टकोटी, गोविंद सिंह राणा, सूर्यप्रकाश भट्टकोटी, प्रदीप सिलोडी, गोपी राणा, कुलदीप सिलोडी, विकाश सिलोडी, अमित भट्टकोटी, गौरव सिलोडी, पुष्पानंद जोशी समेत अन्य ग्रामीण ने सहयोग दिया। इधर, ग्राम प्रधान चंद्रमोहन ने बताया कि ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी से कार्य हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें