फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : शासन व पुलिस की मौजूदगी में गौंडार गांव पहुंची डोली, आज खुले द्वितीय केदार के कपाट

Mon, 24 May 2021 10:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ

सार

सोमवार सुबह लगभग 6 बजे द्वितीय केदार की डोली ने गौंडार गांव से धाम के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन
द्वितीय केदार की डोली - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सोमवार को विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूर्वाह्न 11 बजे तय लग्न पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खोल दिए गए। कोरोना संक्रमण के चलते कपाटोद्घाटन में सीमित संख्या में प्रशासन, पुलिस और हक-हकूकधारी ही मौजूद रहे। इसके बाद आराध्य की छह माह की पूजा-अर्चना धाम में ही होगी।

विज्ञापन


चारधाम 2021 : शीतकालीन प्रवास से तड़के गंगोत्री धाम पहुंची मां गंगा की डोली, पावन वेला में खुले धाम के कपाट

भगवान मद्महेश्वर की भोग मूर्तियों का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की
रविवार सुबह 5 बजे राकेश्वरी मंदिर रांसी गांव में धाम के पुजारी शिव लिंग ने भगवान मद्महेश्वर की भोग मूर्तियों का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। साथ ही मां राकेश्वरी के साथ द्वितीय केदार की संयुक्त आरती उतारी। सुबह 6.30 बजे द्वितीय केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ने राकेश्वरी मंदिर की परिक्रमा के बाद अपने धाम के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन


उत्तराखंड : कोरोना से स्थिति सामान्य होने पर होगा चारधाम यात्रा का संचालन - पर्यटन मंत्री महाराज
विज्ञापन


इस दौरान रांसी गांव के ग्रामीणों ने अपने घरों से अपने ईष्ट देव को हाथ जोड़कर विदा किया। छह किमी घने जंगल के बीच से होते हुए बाबा मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली सुबह 8.30 अपने अंतिम रात्रि प्रवास गौंडार गांव पहुंची। इस बार कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के चलते गांव में धार्मिक परंपराओं का निर्वहन सूक्ष्म रूप से किया गया।

डोली ने गौंडार गांव से धाम के लिए प्रस्थान किया
सोमवार सुबह लगभग 6 बजे द्वितीय केदार की डोली ने गौंडार गांव से धाम के लिए प्रस्थान किया। बणतोली, खुन्नू, खटरा होते हुए द्वितीय केदार 12 किमी पैदल रास्ता तय करते हुए अपने धाम पहुंचे। जहां पर पूर्वान्ह 11 बजे धाम के कपाट खोल दिए गए। इस मौके पर तहसीलदार दीवान सिंह राणा, एसआई पुनीत दसौनी, राजस्व निरीक्षक जयकृत रावत, डोली प्रभारी अनूप पुष्पवाण, उमेद नेगी, शिव सिंह रावत, मदन पंवार, वीर सिंह पंवार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें