फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डाला कुंड-चमोली हाईवे पर हों सुरक्षा के इंतजाम : रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भूधंसाव प्रभावित कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-चमोली राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के निर्देश दिए। इस दौरान पुनर्वास को लेकर तुंगनाथ घाटी के ग्रामीणों ने गढ़वाल सांसद से भेंटकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ताला-बरंगाली मोटर मार्ग पर स्थित अमर शहीद बीरेंद्र सिंह नेगी स्मृति द्वार के जीर्णोद्धार की मांग भी की।
विज्ञापन

शनिवार को कालीमठ मंदिर में पूजा-अर्चना व आराध्य के दर्शन के बाद गढ़वाल सांसद कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-चमोली हाईवे से गोपेश्वर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने हाईवे के भूधंसाव जोन पापड़ी का जायजा लिया। यहां पर हाईवे का 50 मीटर से अधिक क्षेत्र भूधंसाव से व्यापक रूप से प्रभावित हो चुका है। साथ ही उषाड़ा, ताला व दैड़ा के समीप भी हाईवे की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। इस दौरान एनएच के ईई जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने उन्हें हाईवे के सुधारीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र मैठाणी के नेतृत्व में गढ़वाल सांसद को रिंगाल से बना तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर का प्रतीक चिह्न भी भेंट किया गया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि विजय कप्रवाण, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, पूर्व जिपं अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, अधिवक्ता जयवर्धन कांडपाल, दर्शनी पंवार, ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह नेगी, कुंवर सिंह बजवाल, प्रदीप नेगी, प्रताप सिंह बजवाल, पूर्व क्षेपं सदस्य इमला देवी, महावीर सिंह नेगी, रमेश नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें