फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saina Nehwal in Kedarnath: केदारनाथ पहुंची साइना नेहवाल, पिता संग किए बाबा केदार के दर्शन

Sun, 22 May 2022 07:40 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

साइना ने अपने पिता के साथ आदिगुरू शंकराचार्य समाधि के दर्शन भी किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार किया और फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
साइना नेहवाल व उनके पिता हरवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पद्मश्री व ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वह, एक घंटे तक मंदिर में रहीं। इस मौके पर बीकेटीसी ने इन्हें प्रसाद भी भेंट किया।

विज्ञापन


रविवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने पिता हरवीर सिंह नेहवाल के साथ केदारनाथ पहुंची। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उनका स्वागत कर समिति की तरफ से उन्हें प्रसाद भेंट किया। 

साइना ने अपने पिता के साथ आदिगुरू शंकराचार्य समाधि के दर्शन भी किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार किया और फोटो भी खिंचवाई। एक घंटे तक धाम में ठहरने के बाद वह वापस लौट गईं। इस वर्ष यात्राकाल में साइना केदारनाथ मंदिर पहुंचने वाली पहली वीवीआईपी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें