सपनों का भारत-विकसित भारत 2047 विषय पर हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुप्तकाशी। श्री गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी में सेवा संकल्प अभियान के तहत सपनों का भारत-विकसित भारत 2047 विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान हुई भाषण प्रतियोगिता में साहिल रावत और दीपशिखा संयुक्त रूप से प्रथम, रोशनी द्वितीय और अंतरा सेमवाल तृतीय रहीं। निबंध में निधि प्रथम, स्नेहा द्वितीय और मधु सेंजवाल तृतीय रहीं। चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता में दीपशिखा प्रथम, सोनिका द्वितीय और प्रीति तृतीय स्थान पर रहीं।
रंगोली प्रतियोगिता में दिव्या, साधना, प्रिया, स्नेहा, दिशा और अंतरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवानी, नैना, योगिता, ईशा, बबीता और मनीषा की टीम दूसरे तथा सोनी, वंदना, शालिनी, करिश्मा, रिंकी और प्रियांशी की टीम तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अरुण चमोली रहे। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वेश्वरी देवी, मंडल अध्यक्ष किरण शुक्ला, लोकेश राणा और महिला मोर्चा महामंत्री इंदु गोस्वामी ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम में डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र, छात्रसंघ अध्यक्ष महक, सचिव रोशनी, कोषाध्यक्ष सोनिया, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नागेंद्र सहित छात्रसंघ कार्यकारिणी और महाविद्यालय के संकाय सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार गैड़ी ने की। संचालन डॉ. आजाद सिंह ने किया।