फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सुलभ शौचालय निर्माण की मांग

Tue, 13 Oct 2026 04:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपता। तल्ला नागपुर क्षेत्र के चोपता बाजार में जनसुविधाओं की कमी बनी हुई है। तेजी से बढ़ते बाजार में सुलभ शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं है। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से बना पुराना शौचालय भी नियमित सफाई न होने से गंदगी और दुर्गंध से भरा है। लोगों ने यहां शौचालय की सफाई करने और आधुनिक सुलभ शौचालय निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

इससे बाजार आने वाली महिला व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता पंचम सिंह नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष योगम्बर कुनियाल, व्यापारी योगंबर रावत, गणेश नेगी और यशपाल सिंह रावत ने बाजार में आधुनिक सुलभ शौचालय बनाने और वर्तमान शौचालय की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें