फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद खुला रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग नौलापानी में पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन के कारण 24 घंटे ? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर 24 घंटे के बाद यातायात बहाल हो गया है। नौलापानी में पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डर व मलबे को साफ कर एनएच ने दोपहर 12.30 बजे सड़क को यातायात के लिए खोल दिया। हालांकि हालात अब भी नाजुक बने हुए हैं। वहीं, भटवाड़ीसैंण में दिनभर पहाड़ी से मलबा गिरने से यातायात बाधित होता रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे नौलापानी के पास पहाड़ी से भारी बोल्डर व मलबा हाईवे पर गिरने से यातायात बंद हो गया था। एनएच व ऑलवेदर रोड परियोजना की कार्यदायी संस्था की ओर से मशीनों से मलबे की सफाई का कई बार प्रयास किया गया लेकिन पहाड़ी से गिरते पत्थरों के कारण काम नहीं हो सका। यहां रातभर भूस्खलन होता रहा। शुक्रवार को पहाड़ी से पत्थर गिरना रुकने पर सुबह आठ बजे से एनएच व कार्यदायी संस्था ने मलबे की सफाई का काम शुरू किया। करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12.30 बजे हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया। एनएच के सहायक अभियंता अनिल बिष्ट ने बताया कि बरसात के कारण नौलापानी में पहाड़ी का ऊपरी हिस्सा दरक रहा है जिससे स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। बरसात खत्म होते ही मौके का सर्वेक्षण कर वैज्ञानिक तरीके से स्थायी ट्रीटमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें