फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का दौरा स्थगित, नहीं पहुंचे केदारनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खराब मौसम के कारण केदारनाथ नहीं पहुंच पाए। पिछले 11 दिन में यह दूसरी बार हुआ है। उन्हें केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करना था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 9 बजे सीएम को मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों के साथ केदारनाथ पहुंचना था। खराब मौसम के कारण सीएम और आला अधिकारी धाम नहीं पहुंच पाए। केदारपुरी में रुक-रुककर हो रही बारिश और धुंध के कारण सीएम के भ्रमण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। इससे पहले 20 जुलाई को भी मुख्यमंत्री धामी का केदारनाथ भ्रमण कार्यक्रम खराब मौसम के कारण स्थगित हो गया था। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि सीएम के केदारनाथ भ्रमण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें