फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग : टीकाकरण के लिए आठ केंद्र और बढ़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ा दी है। शुक्रवार तक जिले में 11 केंद्रों पर ही कोरोना का टीका लग रहा था अब शनिवार से 8 केंद्र और बढ़ा दिए गए हैं। अब इन स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या 19 हो गई है। वहीं जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 116 हो गई है, जिसमें 5 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया। हालांकि जिले में अभी 111 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में जिले में प्रतिदिन 4 से 6 केस आ रहे हैं। बीते बृहस्पतिवार को 47 व शुक्रवार को 13 मामले आए हैं। इन हालातों को देखते हुए नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। जिले में दो दिनों में एक हजार सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विंधेश कुमार शुक्ला ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन को बढ़ा दिया गया है। अभी तक 35 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। शनिवार को 19 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने को कहा है। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें