फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के नाम रहा बधाणीताल महोत्सव का आखिरी दिन

विज्ञापन
बधाणीताल में आयोजित दो दिवसीय मेला के समापन पर उमड़े मेलार्थी। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
जखोली ब्लॉक के बधाणीताल में दो दिवसीय पर्यटन एवं बैसाखी मेले का आखिरी दिन लोक गायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के नाम रहा। नेगी दा ने जै बदरी-केदार, गंगोत्री जै जै, यमुनोत्री जै-जै और हिमवंत देश होला त्रियुगीनारायण गीत से पंचनाम देवताओं का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने ठंडो रे ठंडो मेरा पहाड़ की हवा ठंडी, पाणी ठंडो, धरती हमरा गढ़वाल की.. जैसे अपने प्रसिद्ध गीतों पर दर्शकों को खूब झुमाया।
विज्ञापन

बधाणीताल में दो दिवसीय मेला के समापन पर पहुंचे गढ़रत्न लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति के संरक्षण में नरेंद्र सिंह नेगी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान उन्होंने बधाणीताल पर्यटन एवं बैसाखी महोत्सव को आगामी वर्ष से राजकीय अनुदान देने का आश्वासन भी दिया।
मेले में नेगी दा के गीतों ने दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। उनके ‘सुधि त क्वी नी दिख्दु कै सणि, क्वी त् बात होलि’ ... गीत पर मेलार्थी जमकर थिरके। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि प्राचीन मेलों के संरक्षण प्रचार-प्रसार के लिए नई पीढ़ी को अहम भूमिका निभानी होगी। मेला समिति के अध्यक्ष एमएस धिरवाण व संरक्षक व पूर्व जिपं सदस्य महावीर पंवार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सफल आयोजन के लिए क्षेत्रीय जनता का आभार जताया। मौके पर जिपं सदस्य मंजू सेमवाल, सांसद प्रतिनिधि कुलेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष संपूर्णानंद सेमवाल समेत अन्य मौजूद थे। इधर, अगस्त्यमुनि में चार दिवसीय अगस्त्य बैशाखी मेला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मेला समिति के अध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल ने जनप्रतिनिधियों व नगरवासियों का आभार जताया। इस मौके पर हर्षवर्धन बेंजवाल, गिरीश बेंजवाल, रमेश बेंजवाल, विक्रम सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

बधाणीताल महोत्सव में लोक गायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह का अभिनंदन करते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी।- फोटो : RUDRAPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें