फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग : 690 दिव्यांग, बुजुर्गों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
विस चुनाव ड्यूटी में तैनात कार्मिकों का पोस्टल बैलेट से मतदान पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कर्णप्रयाग विस में 196 और रुद्रप्रयाग विस में 52 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट ने अपना मतदान किया। दोनों विस सीटों पर 1255 कार्मिक मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
विज्ञापन

विस चुनाव मतदान के लिए रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विस के 363 मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए आरक्षित सहित 1600 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। सोमवार को रुद्रप्रयाग विस में 52 व केदारनाथ विस में 196 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि केदारनाथ विस में अभी तक कुल 748 और रुद्रप्रयाग में 507 मतदान कार्मिक पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। सोमवार को केदारनाथ विधानसभा में 19 पोलिंग पार्टियों ने घर-घर जाकर 32 दिव्यांग और 310 बुजुर्गों ने मतदान किया। इधर, रुद्रप्रयाग विस में 16 पोलिंग पार्टियों ने 315 बुजुर्ग और 33 दिव्यांगों से उनके घरों में पोस्टल बैलेट से वोट डलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें