तल्लानागपुर के ग्राम पंचायत गोरणा के ग्रामीणों ने सन बैंड-बजूण मार्ग से क्षतिग्रस्त पैदल रास्तों का सही तरीके से निर्माण की मांग की है। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
ग्राम प्रधान यशवर्धन सिंह रावत के नेतृत्व में डीएम से मिले प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि पीएमजीएसवाई द्वारा सन बैंड-बजूण मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क का मलबा डंपिंग जोन में डालने के बजाय गांव के काश्तकारी वाले क्षेत्रों में डाला गया है, जिससे लोगों को खासी दिक्कतें हो रही है। सड़क के मलबे से चमस्वाड़ा तक की खेती खराब हो गई है। पीएमजीएसवाई के अधिकारियों और ठेकेदार को अवगत कराने के बाद भी क्षतिग्रस्त रास्तों का सही निर्माण नहीं हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल में जिपं सदस्य सुनीता बत्र्वाल, गोपाल सिंह, पूर्ण सिंह, शिव सिंह, भरत सिंह, लक्ष्मण सिंह, योगंबर सिंह आदि शामिल थे।