फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरोहबगड़ में दस घंटे बंद रहा ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में दस घंट से अधिक समय तक बंद रहा। भूस्खलन जोन के सक्रिय होने से यहां पर बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया था।
विज्ञापन

रविवार देर रात सिरोहबगड़ में पहाड़ी से भारी मलबा हाईवे पर गिर गया था। सोमवार सुबह जब वाहन मौके पर पहुंचे तो मलबे के चलते आवागमन नहीं हो पाया। सूचना पर एनएच व ऑलवेदर रोड परियोजना की कार्यदायी संस्था की ओर से दो तरफा मशीनों से मलबा साफ करने का प्रयास किया गया लेकिन रुक-रुककर गिरते मलबे के कारण हाईवे को सुचारु नहीं किया जा सका। सुबह 7 बजे के बाद पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा गिरने से हाईवे पर बड़े क्षेत्र में मिट्टी व पत्थर के ढेर लग गए। पूर्वाह्न 11 बजे पहाड़ी से भूस्खलन थमने के बाद मलबा सफाई का कार्य दोबारा शुरू किया गया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 3 बजे हाईवे को यातायात के लिए खोला जा सका। वहीं नरकोटा में भी सुबह के समय दो घंटे तक हाईवे बंद रहा।
एनएच के सहायक अभियंता राजेश शर्मा का कहना है कि हाईवे पर श्रीनगर से रुद्रप्रयाग के बीच चिह्नित स्थानों पर मशीनें तैनात की गई हैं। हरसंभव प्रयास हो रहा है कि यातायात को कम से कम समय में बहाल किया जाए। दूसरी तरफ जिले में अब भी आठ संपर्क मोटर मार्ग होने से कई ग्रामीण क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें