फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मॉडल प्रतियोगिता में ऋषभ ने मारी बाजी

Sat, 14 Sep 2024 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। ब्लाॅकस्तरीय तृतीय सीमांत जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में 25 माध्यमिक विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर काॅलेज में गुप्तकाशी में आयोजित बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित स्पर्धाओं में सीनियर वर्ग मॉडल प्रतियोगिता में ऋषभ प्रथम, लक्की द्वितीय व साधना व सौम्य चौहान तृतीय रही। विज्ञान ड्रामा में डाॅ. जैक्सवीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी प्रथम रहा। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में दिया, रागिनी और अक्षय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कविता पाठ/क्षेत्रीय गायन में पूर्ति प्रथम, गोपी द्वितीय व जान्हवी तृतीय रही। कविता पाठ अंग्रेजी में सोनिका प्रथम, सृष्टि द्वितीय व दीक्षा तीसरे स्थान पर रही।
जूनियर वर्ग मॉडल में रिशु कुमार प्रथम रहा। विज्ञान ड्रामा में जीआईसी नारायणकोटी और विज्ञान प्रश्नोत्तरी में सुधांशु राणा अव्वल रहे। कविता पाठन/क्षेत्रीय भाषा में अनुष्का प्रथम और साधना द्वितीय रही। कविता पाठन अंग्रेजी अंशिका प्रथम, अनुष्का द्वितीय व राजनंदनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खेल जिला समन्वयक महावीर रावत, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चंद्र थपलियाल, ब्लाॅक समन्वय हर्षवर्धन शुक्ला, प्रधानाचार्य सुबोध शुक्ला आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें