फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: फरियादियों की समस्याओं का शीघ्र करें निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। जखोली में आयोजित तहसील दिवस में चार शिकायतें दर्ज हुईं। उप जिलाधिकारी परमानंद राम ने अधिकारियों को दर्ज शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जय ओम प्रकाश ने बड़मा पट्टी में पेयजल समस्या के बारे में बताया। उन्होंने बधाणी ताल से सिलगढ़ के लिए पेयजल सिंचाई योजना निर्माण कर बड़मा पट्टी तक विस्तार की मांग की। बमणों ग्राम निवासी वीरेेंद्र ने कहा कि जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीणों की खेती चौपट हो रही है। उन्होंने गांव में सोलर लाइट व अन्य विद्युत व्यवस्था करने की मांग की। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डीपी मैठाणी, लीड बैंक अधिकारी चतर सिंह, सहायक अभियंता लोनिवि अशोक ध्यानी, पेयजल निगम राजेंद्र प्रसाद सहायक कृषि अधिकारी जखोली नारायण सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें