फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में पूरे हो जाएंगे केदारनाथ में दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम मददगार रहा तो जुलाई 2022 तक केदारनाथ में पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के कार्य पूरे हो जाएंगे। छह माह से यहां 120 करोड़ की लागत से 13 पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं, जो 25 से 30 फीसदी हो गए हैं। जबकि तीसरे चरण के कार्य अगले वर्ष शुरू होने हैं, जिसके लिए प्रारंभिक स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार सभी निर्माण कार्य 25 से 30 प्रतिशत तक हो चुके हैं। इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से बाबा केदार के दर्शनों को धाम आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी। यात्रियों को यात्राकाल में बारिश, बर्फबारी व तेज धूप में उन्हें खुले आसमान के नीचे नहीं रहना पड़ेगा। इसके लिए तीन सौ मीटर लंबी रेन सेल्टर बनाई जा रही है। बता दें कि अक्तूबर 2017 में पीएम मोदी ने केदारनाथ को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया था, जिसके बाद यहां पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी आई है। डीएम मनुज गोयल का कहना है कि केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसके लिए कार्यदायी संस्थाओं ने प्रत्येक सप्ताह की फोटो व वीडियो सहित रिपोर्ट मांगी जा रही है।
केदारनाथ पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के कार्यों में इन दिनों 170 मजदूर काम कर रहे हैं। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बाद भी सभी कार्य लगभग 30 फीसदी तक हो चुके हैं। मौसम ने साथ दिया तो लक्ष्य के हिसाब से आगामी जुलाई में कार्य पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें