नगर पालिका के पुनाड़ में पांडव नृत्य को देखने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं। अनुष्ठान के तीसरे दिन ढोल-दमाऊं की थाप पर पंडवानी गायन में पांडव पश्वाओं ने नृत्य किया। इससे पूर्व सुबह पुजारियों के द्वारा पंचनाम देवताओं और पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही पांडवों का आह्वान किया गया। पांडव एवं शिव समिति के अध्यक्ष प्रकाश भारती, विजय कप्रवाण, शैलेंद्र गोस्वामी, महेश ड्यूड़ी ने बताया कि अनुष्ठान में प्रवासियों को भी आमंत्रित किया गया है।