सीटू से जुड़े मेगा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, आरवीएनएल पैकेज संविदा श्रमिक संघ ने मजदूरों को पहचान पत्र व बीमा कार्ड जारी करने की मांग की है। मौके पर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए रवींद्र रावत को जिलाध्यक्ष व महिपाल सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। साथ ही कंपनी पदाधिकारियों को 13 सूत्री ज्ञापन भी सौंपा गया।
किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री गंगाधर नौटियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार से अकुशल, अर्धकुशल व अति कुशल के आधार पर मजदूरों की सूची जारी करने की मांग की। साथ ही मजदूरों को अवकाश का निर्धारित ओवर टाइम, मानदेय देने, प्रोजेक्ट में मिलने वाले सभी प्रकार के भत्ते जैसे प्रोजेक्ट भत्ता आदि देने की मांग भी की। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए जागेश्वर सिंह बिष्ट को सचिव और मनोज बुटोला को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर सीटू के बीरेंद्र गोस्वामी, राजाराम सेमवाल, सुरजन सिंह रावत, नरेंद्र रावत आदि मौजूद थे। संवाद