अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के नरकोटा गांव में रामलीला मंचन के पांचवें दिन अशोक वाटिका व लंका दहन लीला का मंचन किया गया। उधर, श्रीकाशी विश्वनाथ ग्यारह गांव रामलीला समिति के सहयोग विश्वनाथ मंदिर में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन राम वनवास लीला का मंचन किया गया।
जिले के कई गांवों में इन दिनों रामलीला का मंचन हो रहा है। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में शिव शक्ति एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। यहां अनुष्ठान के चौथे दिन की लीला का शुभारंभ अयोध्या में महारानी कैकई के कोप भवन से होती है। उधर, नरकोटा में आयोजित रामलीला में हनुमान सीता की खोज में लंका पहुंचते हैं। जहां इंद्रजीत हनुमान को शक्ति की मदद से बंधी बनाकर दरबार में ले जाता है। जहां विभीषण के सुझाव पर हनुमान की पूंछ पर आग लगाई जाती है। उधर, गुप्तकाशी में आयोजित रामलीला में राम को वनवास हुुआ।