घोलतीर-कोठगी मोटर पुल निर्माण की मांग को लेकर अनदीप नेगी का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें वजन में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को कोठगी में अनशन स्थल पर अनशन पर बैठे नेगी ने कहा कि 2005/06 को घोलती-कोठगी पुल की स्वीकृति मिल चुकी है। बावजूद लोनिवि की ओर से पुल निर्माण नहीं किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय जनता को रुद्रप्रयाग के लिए 20 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। इधर, कांग्रेस विधायक मनोज रावत, पूर्व जिपं अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, उक्रांद के जिला प्रवक्ता मोहित डिमरी ने आंदोलन का समर्थन किया है।