फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 45 करोड़ में बनेगा राजीव गांधी नवोदय आवासीय स्कूल भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। जखोली ब्लॉक के सुमाड़ी में चिह्नित भूमि पर राजीव गांधी नवोदय आवासीय विद्यालय कैंपस का निर्माण शुरू हो जाएगा। शासन से कैंपस निर्माण के लिए 45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2015-16 में जखोली ब्लॉक के सुमाड़ी में नवोदय विद्यालय कैंपस के लिए भूमि चिह्नित कर तीन बार सीमांकन भी किया गया। अब, शासन स्तर पर कैंपस निर्माण के लिए 45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। राजीव गांधी नवोदय आवासीय विद्यालय में बालक व बालिका छात्रावास अलग-अलग होंगे। प्राचार्य, शिक्षक व कर्मचारी आवास के साथ ही प्रशासनिक भवन, सभागार के साथ ही खेलों के अलग-अलग कोर्ट भी बनाए जाएंगे। विधायक भरत सिंह चौधरी ने बताया कि हरसंभव प्रयास किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव आचार संहिता से पहले आवासीय विद्यालय कैंपस निर्माण का शिलान्यास कर दिया जाएग। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें