फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नहाते समय तेज बहाव में बहा राजस्थान का युवक, मौत

Fri, 08 May 2026 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। तिलवाड़ा क्षेत्र में मंदाकिनी नदी में नहाते समय एक युवक तेज बहाव की चपेट में बह गया और उसकी मौत हो गई। एसडीआरएफ टीम ने सर्च अभियान चलाकर युवक का शव नदी से बरामद किया। युवक राजस्थान का निवासी था।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीसीआर रुद्रप्रयाग से एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि को सूचना मिली कि तिलवाड़ा रामपुर क्षेत्र के पास एक व्यक्ति नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया है। उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तेज बहाव के बीच एसडीआरएफ टीम ने नदी क्षेत्र में खोज कर युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान मनीष (33) निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह स्नान के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गया था। युवक का शव मोर्चरी लाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें