केदारनाथ/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बाबा केदारनाथ का प्रसाद, रुद्राक्ष माला भेंट की। इस अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे। संवाद