फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 15 छात्र-छात्राओं को पं. वासवानंद मैखुरी स्मृति सम्मान

Sun, 26 Jul 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
कलश लोक संस्कृति चेरिटेबल ट्रस्ट ने किया आयोजन
विज्ञापन

अध्ययन के मार्ग से ही भविष्य की सफलता होती है तय : जिलाधिकारी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। गुलाबराय में आदमखोर गुलदार की दहशत के सौ साल पूरे होने पर कलश लोक संस्कृति चेरिटेबल ट्रस्ट ने जिम कॉर्बेट, श्रीदेव सुमन व डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल स्मृति समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था ने पं. वासवानंद मैखुरी स्मृति सम्मान से 15 छात्र-छात्राओं को शाॅल, स्मृति चिह्न देकर और हर मेधावी छात्र को 2500 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से छात्र-छात्राओं को अपने मूल्यांकन का अवसर मिलता है और अन्यों को प्ररेणा मिलती है। अध्ययन के मार्ग से ही भविष्य की सफलता तय होती। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र मेहनत है। इस अवसर कवि मुरली दीवान, जगदम्बा चमोला,कार्तिकेय अग्रवाल, हेमंत चौकियाल,अखिला चमोला ने कविता पाठ से समाज में जागरूकता को अहम बताया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आशुतोष त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश सेमवाल व डॉ. मनीष मैखुरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी होंगे। मौके पर शिक्षाविद् चन्द्रशेखर पुरोहित, कुशला नंद पुरोहित, अमिजीत पाण्डेय, भावना तनिष्का, अदिति, सौरभ राणा, आर्यन और कन्हैया आदि उपस्थित रहे। संचालन ओमप्रकाश सेमवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें