रुद्रप्रयाग। आपदा प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं के संबंध में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। विधायक ने पूर्वी व पश्चिमी बांगर को जोड़ने वाले बधाणीताल-छेनागाड़ मार्ग निर्माण की मांग भी उठाई।
विधायक भरत सिंह चौधरी ने सीएम को बताया कि 28 अगस्त को बसुकेदार तहसील के अंतर्गत 12 से अधिक गांव में आई आपदा में ग्रामीण प्रभावित हुए। उन्होंने परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने का आग्रह भी किया। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें, पेयजल लाइन, स्कूल भवन, बिजली लाइन, पैदल मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग की। कहा कि बधानीताल-छेनागड मार्ग के निर्माण से दोनों क्षेत्र आपस में जुड़ जाएंगे। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्र में पूर्वी बांगर में बधाणीताल मार्ग से भी आवागमन हो सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। संवाद