फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नवंबर के प्रथम सप्ताह में केदारनाथ आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Wed, 21 Oct 2026 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने तैयारियों को लेकर की बैठक, व्यवस्थाओं पर चर्चा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर के प्रथम सप्ताह में केदारनाथ धाम का भ्रमण प्रस्तावित है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर भ्रमण की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
डीएम ने बताया कि नवंबर के प्रथम सप्ताह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए केदारनाथ धाम पहुंचकर प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के भ्रमण की तैयारियों के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत और जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
केदारनाथ/फाटा। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने केदारनाथ धाम पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आस्थापथ, निर्माणाधीन गेस्ट हाउस, विभिन्न मार्गों और अस्पतालों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आगामी यात्रा से पहले अधिकाधिक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को अगले डेढ़ माह तक निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने को कहा। कहा कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी न हो और अधिकारी आपसी समन्वय के साथ नियमित निगरानी करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें