भारत को जल आत्मनिर्भर बनाने के लिए 30 मार्च को नई दिल्ली में विमर्श का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जल पुरुष राजेंद्र सिंह की मौजूदगी में देशभर में जल संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे जल प्रहरी भी सम्मानित किए जाएंगे, जिसमें उत्तराखंड से प्रकाश सिंह और राजेंद्र सिंह बिष्ट को चुना गया है।
कार्यक्रम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमेया साठे ने बताया कि इस वर्ष जल प्रहरी सम्मान के लिए हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंद्र प्रदेश, तेलांगना, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से 20 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया है। जल प्रहरी समारोह के संयोजक अनिल सिंह ने बताया कि समारोह में सम्मानित होने वाले कई जल प्रहरी ऐसे हैं, जिनके नवीन उपयोग, उपकरण, पारंपरिक तौर तरीके अनूठे हैं और लाखों लीटर पानी बचा रहे हैं। इधर, उत्तराखंड से पुरस्कार के लिए चयनित प्रकाश सिंह ने बताया कि जखोली ब्लॉक लुठियाग सहित कई गांवों में बरसाती जल संरक्षण के लिए काम किया गया है।