फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएसनगर पुलिस को मिली 200 ई चालान मशीनें

विज्ञापन
यातायात पुलिस की ओर से लांच किया गया उत्तराखंड ट्रैफिक आई एप। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
यातायात निदेशालय की ओर से जिले की पुलिस को 200 ई चालान मशीनें दे दी गई हैं। मशीनों को संचालित करने के लिए इंस्पेटर और दरोगाओं को पूर्व में प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इसके अलावा सोमवार तक निदेशालय की ओर से जिले की पुलिस को दो इंटरसेप्टर वाहन और एक क्रेन भी दी जाएगी। इसके जरिए यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई में तेजी आएगी।
विज्ञापन

यातायात निदेशालय को भारतीय स्टेट बैंक ने 1200 ई चालान मशीनें उपलब्ध कराई हैं। ई चालान मशीनों को संचालित करने के लिए निदेशालय की ओर से जिलेवार इंस्पेटर और दरोगाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 29 फरवरी को देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ई चालान व्यवस्था का शुभारंभ किया था।
इसके साथ ही देहरादून में ई चालान मशीनों से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान की कार्यवाही भी शुरु कर दी गई थी। लेकिन यूएसनगर सहित कईं जिलों में ई चालान मशीनों के नहीं पहुंचने की वजह से यह व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

यातायात निदेशक केवल खुराना ने बताया कि यूएसनगर से आए दरोगा और कांस्टेबल को 200 ई चालान मशीनें दे दी गई हैं। जिले से ये मशीनें ट्रैफिक पुलिस के अलावा थाने और चौकियों में भी दी जाएंगी ताकि वहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा सके।
पुलिस की आंखें बनेंगी सजग नागरिक
रुद्रपुर। यातायात निदेशक केवल खुराना ने बतया कि उत्तराखंड ट्रैफिक आई एप भी लांच हो चुका है। इस एप को गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद कोई भी नागरिक सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले का वीडियो या फोटो एप में अपलोड कर सकता है। इसके बाद पुलिस संबंधित वाहन स्वामी को ऑनलाइन चालान भेजेगी।
बताया कि पहले संबंधित क्षेत्र के जिले के विकल्प को क्लिक करना पड़ेगा, उसके बाद बिना सीट बेल्ट, वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग, बिना हेलमेट, नो पार्किंग, ट्रिपल राइडिंग की फोटो या वीडियो अपलोड की जा सकती है। उन्होंने कहा कि एप के जरिए जब वाहनों के चालान होंगे तो नियमों के उल्लंघन के मामलों में खुद ही कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें