फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सड़कों की बदहाली पर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को घेरा

Fri, 30 Oct 2026 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अधिकारियों को जमकर खरीखोटी भी सुनाई
विज्ञापन

अधिकारियों ने सप्ताह भर में डामरीकरण का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपता। दशज्यूला क्षेत्र की बदहाल सड़कों की दशा सुधारने की मांग के लिए लोगों ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों का घेराव किया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को जमकर खरीखोटी भी सुनाई। बाद में अधिकारियों की ओर से एक सप्ताह में डामरीकरण का कार्य शुरू करने के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

दशज्यूला क्षेत्र के दो मुख्य मार्ग कोटखाल-जरम्वाड़ और चोपड़ा-गढ़ीधार विगत कई वर्षों से बदहाल हैं। पिछले दो वर्षों से दोनों सड़कों पर कछुआ गति से काम चल रहा है जिससे लोग परेशान हैं। शुक्रवार को जागतोली में लोगों की बैठक हुई जिसमें पीएमजीएसवाई के अधिकारी में भी शामिल हुए। इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल के नेतृत्व में दशज्यूला क्षेत्र की जनता ने उनका घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई। ग्रामीणों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की सुस्ती से लोगों को मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं। अधिकारियों ने संबंधित ठेकेदारों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों को एक सप्ताह में डामरीकरण शुरू करने का भरोसा दिलाया जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी, प्रधान बैंजी कांडई, सोनम देवी, प्रधान महड़ हरीश नेगी, प्रधान इशाला राजेंद्र सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत भण्डारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र जग्गी, विजयपाल सिंह कठैत, दीपक रावत, सुदर्शन राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें