फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को भेंट में देंगे पहाड़ी कलेऊ

Wed, 26 Apr 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंच रहे हैं। इस दौरान तीर्थपुरोहित प्रवीण तिवारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदार की पूजा कराएंगे। साथ ही बीकेटीसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिंगाल की टोकरी में पहाड़ी कलेऊ (रोट व अरसे) भेंट करेगी।
विज्ञापन


तीन मई से शुरू हो रही बाबा केदार की यात्रा के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ पहुंचने को लेकर प्रशासन और पुलिस तैयारियों में जुट गए हैं। बाबा केदार के दर्शन के बाद बाद प्रधानमंत्री यहां पूजा करेंगे जो तीर्थ पुरोहित प्रवीण तिवारी (52 वर्षीय) कराएंगे। वे रुद्राभिषेक पाठ करेंगे और प्रधानमंत्री के हाथों रुद्रामहाभिषेक का संकल्प भी लिया जाएगा।

तीर्थ पुरोहित प्रवीण तिवारी बताते हैं कि बीते वर्ष जुलाई में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह केदारनाथ पहुंचे थे, तब एक रुद्राक्ष की माला प्रधानमंत्री के लिए भेजी थी। यात्रा संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री को प्रसाद भी भेजा गया था। तब से प्रधानमंत्री को बाबा केदार का प्रसाद और प्रतिवर्ष यात्रा में केदारनाथ आने का न्योता देते आ रहे थे।
विज्ञापन


कुछ वर्ष पूर्व वे मोदी जी के पैतृक गांव गए थे, जहां उनकी माता से भेंट हुई थी। जनवरी माह में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर वर्ष 2017 में केदारनाथ यात्रा पर आने का न्योता दिया था, जिसकी स्वीकृति कुछ दिन पूर्व ही मिली है।

वहीं श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) प्रधानमंत्री को केदारनाथ पहुंचने पर रिंगाल की टोकरी में पहाड़ी कलेऊ (रोट व अरसे) भेंट करेगी। बीकेटीसी घर के चावलों से अरसे बनाएगी। मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री को पहाड़ की सौगात के रूप में यह कलेऊ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें