फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थपुरोहितों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन पर रहे तीर्थपुरोह? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान मंदिर परिसर से हेलीपैड तक नारेबाजी के साथ जुलूस-प्रदर्शन किया गया। आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार पर चारधाम समेत अन्य मंदिरों का सरकारीकरण करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला व महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने मंदिर परिसर में सभा का आयोजन किया। वक्ताओं का कहना था कि बोर्ड भंग होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी के तहत क्रमिक अनशन का निर्णय लिया गया है। दूसरे दिन अनशन पर बैठे रमेश पोस्ती, संतोष तिवारी, दयाचंद वाजपेयी और सुशील तिवारी ने कहा कि आने वाले दिनों में केदारनाथ समेत केदारघाटी के मुख्य बाजारों, कस्बों व गांवों में भी ग्रामीणों के साथ देवस्थानम बोर्ड के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।
आचार्य संतोष त्रिवेदी ने कहा कि दो वर्ष से तीर्थपुरोहित देवस्थानम बोर्ड का विरोध करते आ रहे हैं। सरकार की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे रोष बढ़ रहा है। चारधाम में यात्री व्यवस्था के नाम पर कोई सुविधाएं नहीं हैं लेकिन सरकार चारधाम समेत अधीनस्थ मंदिरों के सरकारीकरण का प्रयास किया जा रहा है, जो उन्हें मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीर्थपुरोहितों व हक-हकूकधारियों से बिना मशवरे के देवस्थानम बोर्ड का गठन किया है, जो औचित्यहीन है। तीर्थपुरोहितों ने मंदिर से हेलीपैड तक नारेबाजी के साथ प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें