फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलेख डाटा एंट्री ऑपरेटरों की हड़ताल से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
भूलेख डाटा एंट्री आपरेटरों की हड़ताल से तहसील में निजी भूमि से संबंधित कार्य ठप पड़े हैं, जिससे काश्तकारों व अन्य लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र काश्तकारों को भी हड़ताल के चलते परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

काश्तकार कमल सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक रावत, सुजान सिंह, दरवान सिंह आदि का कहना है कि वे पिछले दस दिनों से तहसील के चक्कर लगाकर थक चुके हैं, लेकिन हड़ताल के कारण भूमि का दाखिल खारिज नहीं हो पा रहा है। इधर, क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला बहुगुणा ने राजस्व विभाग व शासन से भूलेख डाटा एंट्री ऑपरेटर की मांगों पर त्वरित कार्रवाई कर जनहित में हड़ताल खत्म कराने की मांग की है। इधर, तहसीलदार मोहम्मद शाबाद ने बताया कि हड़ताल के बारे में आला अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें