फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय शिफ्टिंग को लेकर दो धड़ों में बंटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय से कई अनुभागों को माधवाश्रम अस्पताल कोटेश्वर शिफ्टिंग को लेकर अब लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। एक तरफ जहां अस्पताल बचाओ समिति का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा, वहीं कई लोगों का कहना है कि कोटेश्वर अस्पताल में चिकित्सकीय अनुभागों के संचालन से जरूरतमंदों को भी लाभ मिलेगा। साथ ही आने वाले समय में यहां बेहतर संसाधन जुटाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला चिकित्सालय में अस्पताल बचाओ समिति के पदाधिकारियों ने देते हुए कहा कि जनहित में जब तक प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अपना निर्णय नहीं बदलते, आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि, बिना लोगों की राय जाने, प्रशासन के निर्देश पर अस्पताल प्रबंधन महत्वपूर्ण अनुभागों को कोटेश्वर शिफ्ट कर रहा है, जो गलत है। दूसरी तरफ कोटेश्वर में हड्डी अनुभाग, ईएनटी व अन्य सामान्य ओपीडी शुरू होने का अन्य लोगों ने स्वागत किया है। कहना है कि जिला चिकित्सालय व कोटेश्वर में ओपीडी संचालन से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा। धरना देने वालों में चंद्रमोहन सेमवाल, सभासद संतोष रावत, उक्रांद नेता मोहित डिमरी, भगत चौहान, अधिवक्ता केपी ढौंड़ियाल, जोत सिंह बिष्ट, जिपं सदस्य नरेंद्र बिष्ट, बलवीर नेगी, राजेश थपलियाल, सुमित कठैत, शमशेर सिंह मल्ल, विक्रम सिंह राणा, जसपाल भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें