अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक स्तरीय बैठक में न्याय पंचायत स्तर पर पद यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी विस चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर 15 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर न्याय पंचायत चोपता में पदयात्रा भी निकाली गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रभारी देवेंद्र विस्सा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि पार्टी न्यास पंचायत स्तर पर पद यात्रा निकालते हुए जनता को भाजपा सरकार की नाकामियों से अवगत कराएगी। विधायक मनोज रावत ने कहा कि कांग्रेस संकट के समय पर हमेशा आम आदमी के साथ खड़ी रही है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष रावत, प्रदेश सचिव एसएस नेगी, अजय झिंक्वाण, गोपी रौथाण, वीर विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।