फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयाली-चिरबटिया-घनसाली मोटर मार्ग पर कार हादसा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात मयाली-चिरबटिया-घनसाली मोटर मार्ग पर यात्रियों का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित चार अन्य घायल हो गए। एसडीआरएफ व पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया। से चिकित्सकों ने एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 11.45 बजे मयाली-चिरबटिया-घनसाली मोटर मार्ग पर पैंयाताल के समीप वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वीरू गिरी (30), निवासी उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दिलेर सिंह (32) पुत्र गुलजार सिंह, निवासी मध्यबाड़ा, हिमाचल, राहुल पुत्र मोहन लाला, मनप्रीत (18) पुत्र बलवंत और बलवीर सिंह पुत्र गुरुवंश घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे जिला आपदा प्रबंधन और पुलिस की टीम ने तीन घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया जबकि एक घायल का सीएचसी जखोली में उपचार किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वाहन में सवार पांचों लोग बदरीनाथ व केदारनाथ के दर्शन के बाद टिहरी जा रहे थे।
विज्ञापन

इधर, जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. मनोज बडोनी ने बताया कि घायलों में एक को सिर की चोट के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है जबकि अन्य दो घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें