फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस व एनसीसी के स्वयंसेवियों ने की मतदाताओं की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव मतदान में जिले की रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विस क्षेत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना व एनसीसी के स्वयंसेवकों ने मतदान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। गांवों से बुजुर्ग व दिव्यांग को डंडी व अन्य संसाधनों से जहां पोलिंग बूथ तक पहुंचाया, वहीं मतदाता के वोट देने के बाद उन्हें घर भी छोड़ा। उन्होंने पोलिंग बूथों पर साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

जिले में 42 शिक्षण केंद्रों के 2900 स्वयंसेवकों के साथ कई एनसीसी के स्वयंसेवक भी थे। ये सभी स्वयंसेवक दोनों विस के 361 मतदान केंद्रों पर तैनात थे। केदारनाथ विधानसभा के सिल्ला गांव में स्वयंसेवकों ने डंडी के अभाव में एक वृद्ध को चारपाई में पोलिंग बूथ तक पहुंचाया। उधर, खांकरा, खेड़ाखाल, कांडई, सारी, गुप्तकाशी, बसुकेदार, कालीमठ, कोटमा सहित अधिकांश पोलिंग बूथों पर बुजुर्गों को सहारा देकर या गोदी में उठाकर पोलिंग बूथ तक लाया गया। एनएसएस के जिला प्रभारी जगदीश टम्टा ने बताया कि सभी 361 मतदान केंद्रों पर 10 से 12 की संख्या में स्वयंसेवक तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें