फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: अब सीटी स्कैन के लिए नहीं लगानी पड़ेगी श्रीनगर, दून की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में स्थापित की मशीन की गई
विज्ञापन

विभाग ने की रेडियोलॉजिस्ट की मांग
रुद्रप्रयाग। अब सीटी स्कैन के लिए लोगों को बेस अस्पताल श्रीनगर और देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। विश्व बैंक परियोजना में जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में सीटी स्कैन मशीन स्थापित कर दी गई है। इन दिनों मशीन का डैमो किया जा रहा है। साथ ही विभाग ने शासन से एक अतिरिक्त रेडियोलॉजिस्ट की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बनाया जा रहा है। अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस होगा। यहां जटिल से जटिल ऑपरेशन हो सकेंगे। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन भी स्थापित कर दी गई है। मशीन के लगने से सिर, छाती के साथ ही अंदरूनी चोटों की जांच हो सकेगी। मशीन के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डाॅ. राजीव सिंह पाल ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन का डैमो किया जा रहा है। जल्द ही मशीन का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। मशीन के संचालन के लिए एक अतिरिक्त रेडियोलॉजिस्ट की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें