फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन बिछने के बाद भी पानी नसीब नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली ब्लॉक के भरदार पट्टी के 18 से अधिक ग्राम पंचायत पानी के लिए तरस रहे हैं। बीते डेढ़ दशक से रौंठिया-जवाड़ी पेयजल लाइन का निर्माण चल रहा है, लेकिन अभी तक योजना के पाइप लाइन ही गांवों तक बिछ पाए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2005/06 में लस्तर-रौंठिया-जवाड़ी पेयजल योजना मंजूरी हुई थी। शासन से योजना निर्माण के लिए 12 करोड़ 94 लाख जारी किए गए, लेकिन फॉरेस्ट एक्ट के चलते वर्षों तक योजना अधर में लटक रही। वर्ष 2012 में उत्तराखंड जल निगम ने कार्य शुरू किया, लेकिन 45 फीसदी निर्माण कार्य में धनराशि खत्म हो गई। वर्ष 2017/18 में पुन: 12 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया, जिसके तहत लस्तर से घेंघड़खाल तक 55 किमी लंबी पेयजल पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। बावजूद गांवों को अब भी पानी का इंतजार है। ग्रामीण सैन सिंह सिंधवाल, मनमोहन सिंधवाल, रवींद्र सिंधवाल, संजय, प्रदीप सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि जलनिगम द्वारा तीन माह पूर्व पाइप लाइन बिछाने के साथ घरों में नल लगा दिए गए हैं, लेकिन अभी तक सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। इधर, जलनिगम के अधिशासी अभियंता नवल कुमार ने बताया कि रौंठिया-जवाड़ी पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इन दिनों टेस्टिंग कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें